शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
खरगोन • मंगलवार, 11 अगस्त, 2026

शोभयात्रा निकालकर मनाया आदिवासी दिवस

SAGAR JAT
संपादक / रिपोर्टरSAGAR JAT

विकास का अर्थ केवल इमारतें और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीना भी है – जय करोड़ा

स्वतंत्र लोकतंत्र | सनावद

समीप गांव जूनापानी में आदिवासी समाज द्वारा उनकी संस्कृति के संरक्षण, विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी दिवस उत्साह और उमंग से मनाया गया। इसी कड़ी में गांव के आदिवासी समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में रौनक बढ़ाई। महिलाएं, बच्चे और आदिवासी समाज के अन्य सदस्य एकजुट होकर अपने सांस्कृतिक गौरव की रक्षा का संदेश दे रहे थे।

समाज के लोग हाथों में तीर-कमान लिए और माथे पर पीला गमछा बांधे शोभा यात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर नाचते-गाते युवाओं ने आदिवासी समाज के उत्सव को पूरी उमंग से मनाया। शोभायात्रा में आदिवासी गीतों के साथ भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा जैसे आदिवासी महापुरुषों के जयकारे के नारे भी गूंजते रहे।

आदिवासी समाज की एकता और गौरव गाथा

क्षेत्रीय जनपद सदस्य जय करोड़ा ने बताया कि जूनापानी और खुडगांव फालिया के आदिवासी परिवार विगत कई वर्षों से यह पर्व उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह कार्यक्रम आदिवासी समाज की एकता और आदिवासी समाज की गौरव गाथा का परिचय देता है।

“इनकी जीवनशैली हमें सिखाती है कि विकास का अर्थ केवल इमारतें और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीना भी है।”

उन्होंने कहा कि इनकी लोककथाएं, नृत्य, संगीत, चिकित्सा पद्धतियां और कृषि ज्ञान आज भी वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमारी आयुर्वेद की कई जड़ी-बूटियां, पारंपरिक कृषि की तकनीकें और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल इन्हीं आदिवासी समुदायों से आए हैं।

ग्रामीणों ने भी रखे अपने विचार

स्थानीय सरपंच रमेश अंजने ने बताया कि आदिवासी दिवस पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में गांव के समस्त आदिवासी परिवार शामिल होते हैं। नाचते-गाते हुए सभी लोग उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं।

स्थानीय निवासी कालू बड़ोले ने बताया कि देश के विकास और उत्थान में आदिवासी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हमारा समाज देश की समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रामकरण रावत, मकरू डाबर, मुकेश चौहान, ताराचंद बिरला, दीपक करोड़ा, निर्मल डाबर, रूपसिंह पटेल, दिनेश बड़ोले सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook