जगह-जगह स्वागत हुआ, ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच कर जल अर्पित किया, तीन वर्षो से निकाली जा रही हैं कावड़ यात्रा
स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वाह। शहर में गुरुवार को श्रावण माह में जय जलदेव कावड़ यात्रा समिति ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा प्राचीन नागेश्वर मंदिर से शुरू हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिला,पुरूष सहित युवा शामिल हुए। कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ओंकारेश्वर पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न संगठनो ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। यात्रा को लेकर समाज के अजय वर्मा (अज्जू सरकार), मोनू वर्मा ने बताया कि जल जलदेव समिति द्वारा श्रावण मास में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा का तीसरा वर्ष है। गुरुवार को सुबह नागेश्वर मंदिर पर गणेश जी एवं नागेश्वर भगवान का पूजन अर्चन के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। यहां से कावड़ियों ने जल भरकर शहर के झंडा चोक, एमजी रोड़, मुख्य चौराहा, जय स्तंभ चौराहा, खण्डवा रोड़ होते हुए ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान यात्रा में साउंड सिस्टम पर बच रहे भजनों पर कावड़ यात्रा में युवाओं की टोली भजनों पर थिरकते हुए चल रही थी। जल जलदेव समिति द्वारा श्रावण माह में शहर की सुख,समृद्धि और शांति के लिए समाजजनों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान पूर्व पार्षद महेश वर्मा, रमेश वर्मा, संतोष वर्मा, अनीता वर्मा, महेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मोजूद थे।

