स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वाह। नगर पालिका परिषद बड़वाह में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हेमराज चौहान के पुत्र श्री आयुष चौहान का M.B.B.S. में चयन हुआ है। उनका प्रवेश उज्जैन के मेडिकल कॉलेज में हुआ है। अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने पिता हेमराज चौहान के अथक परिश्रम एवं संघर्ष, परिवार के सहयोग तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। हेमराज चौहान के पुत्र आयुष चौहान की इस सफलता पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सीएमओ कुलदीप किंशुक, समस्त पार्षदगण एवं नगर पालिका परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से नगर पालिका परिवार के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
नपा के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के पुत्र का M.B.B.S. में चयन

