शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
क्राइम • शुक्रवार, 28 अगस्त, 2026

हथकड़ी समेत फरार आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम, पुलिस ने फोटो जारी कर किया अलर्ट

इम्तियाज खान 7089020186
संपादक / रिपोर्टरइम्तियाज खान 7089020186

केंद्रीय जेल से 500 मीटर पहले बाइक से कूदकर फरार हुआ था शुभम, दोनों आरक्षक हुए थे घायल

स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वानी। जिला मुख्यालय पर पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हुए आरोपी शुभम की तलाश में पुलिस ने उसका फोटो जारी कर आमजन से मदद मांगी है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
जुलवानिया थाना पुलिस शुभम को राजपुर एसडीएम न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल बड़वानी ले जा रही थी। जेल से करीब 500 मीटर पहले लोक सेवा केंद्र के सामने आरोपी अचानक चलती बाइक से कूद गया और पुलिस जवानों को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों आरक्षक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर और घटना के समय पहने कपड़ों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी दिखाई देने पर तत्काल जुलवानिया थाना पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook