शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
आस्था • शनिवार, 29 अगस्त, 2026

बहनों का विश्वास मेरे लिए रक्षा कवच के समान : राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्रसिंह पटेल

इम्तियाज खान 7089020186
संपादक / रिपोर्टरइम्तियाज खान 7089020186

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद सांसद सेवा केंद्र पहुंचे सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, स्व-सहायता समूह की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के उपरांत शनिवार को बड़वानी स्थित सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। यहां स्व-सहायता समूह की बहनों ने आत्मीयता के साथ उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, समर्पण और सामाजिक दायित्व का पवित्र प्रतीक है। भारत एक सनातनी राष्ट्र है और हमारी संस्कृति में बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प सदैव सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा, “आज मेरी बहनों ने जो रक्षा सूत्र मुझे बांधा है, वह केवल एक धागा नहीं, बल्कि उनके विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का सुरक्षा कवच है। यह रक्षा सूत्र मुझे सदैव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।” पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना, स्व-सहायता समूहों के विस्तार तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों ने ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी बहनें केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत धुरी बन रही हैं। महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी जितनी मजबूत होगी, राष्ट्र उतनी ही तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पटेल ने स्व-सहायता समूह की सभी बहनों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260829 WA0017 IMG 20260829 WA0016 IMG 20260829 WA0015
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook