शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
आस्था • शनिवार, 29 अगस्त, 2026

30 को 58वां शिवडोला

अमित भटोरे 9009311211
संपादक / रिपोर्टरअमित भटोरे 9009311211


– राजसी ठाठ-बाट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे सिद्धनाथ महादेव
– अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव व महाबलेश्वर महादेव देंगे भक्तों को दर्शन
– 27 पौराणिक झांकियां, तीन अखाड़े, 11 नृत्य दल, 10 ढोल-ताशा दल, एक नगाड़ा दल, दो भजन मंडलियां व दो घुड़सवार होंगे शामिल
– 80 से अधिक स्थानों पर सेवा मंचों के माध्यम से शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत

स्वतंत्र लोकतंत्र। खरगोन। राजाधिराज अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथजी महादेव भादौ बदी दूज, रविवार 30 अगस्त को राजसी ठाठ-बाट, लाव-लश्कर और श्रद्धा-भक्ति के साथ अपनी प्रजा को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 58वें शिवडोले को लेकर शहर पूरी तरह शिवमय हो चुका है। भगवान के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख मार्गों को भगवा पताकाओं, बैनर-पोस्टरों और स्वागत सज्जाओं से सजाया गया है।
शिवडोला समिति द्वारा भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रातः 9 बजे प्रस्थान आरती की जाएगी। इसके बाद भगवान श्री सिद्धनाथजी महादेव एवं भगवान श्री महाबलेश्वरजी महादेव श्रृंगारित पालकी में विराजित होंगे। प्रातः 10 बजे रुद्राक्ष मित्र मंडल द्वारा झांझ-मंजीरे, नगाड़े और शंखनाद के साथ पालकी यात्रा की अगवानी की जाएगी। प्रातः 11 बजे पालकी यात्रा भावसार धर्मशाला प्रांगण पहुंचेगी, जहां अतिथियों एवं शिवडोला समिति द्वारा मुख्य राजश्री रथ पर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात शिवडोला नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगा।

सार्वजनिक श्रावण मास समारोह समिति श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्ला खरगोन के प्रवक्ता प्रकाश भावसार ने बताया कि शिवडोले के 58वें वर्ष में भक्त और भगवान के स्वागत के लिए समूचा शहर उत्साह और भक्ति से सराबोर है। शिवभक्तों के स्वागत के लिए 80 से अधिक सेवा मंच सजाए गए हैं। रविवार प्रातः 4 बजे मंदिर स्थापनकर्ता मल्लीवाल परिवार के वंशज गुलाबचंद भावसार एवं परिजन द्वारा गर्भगृह में पूजन-अभिषेक किया जाएगा। प्रातः 6 बजे शिवडोला समिति के पदाधिकारी पूजा-अर्चना एवं अभिषेक करेंगे। शिवडोला समिति संरक्षक मनोहर भावसार ने बताया कि मुख्य झांकी पर शिवडोला समिति अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, मंदिर स्थापनकर्ता परिवार के गुलाबचंद भावसार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, समिति संरक्षक बबलू पाल एवं नितीन मालवीया द्वारा महाआरती की जाएगी। प्रसाद वितरण के पश्चात भगवान नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।

27 झांकियां और विविध प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण

शिवडोले की अगुवाई घुड़सवार निमेश महाजन एवं अश्विन राठौर करेंगे। शिवडोले में मुख्य रथ सहित 27 झांकियां, 11 लोकनृत्य दल, तीन अखाड़े, 10 ढोल-ताशा दल, दो घुड़सवार, एक नगाड़ा दल और दो भजन मंडलियां शामिल होंगी। विभिन्न धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति सचिव विनीत महाजन ने बताया कि सनातन सेना द्वारा गायत्री मंदिर तिराहा, कुंदन सेन द्वारा बिस्टान रोड तिराहा तथा इंजीनियर नितिन मालवीया द्वारा गुरु नानकदेव चौराहा पर स्थायी ट्रस के माध्यम से भव्य आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। इस वर्ष समिति के माध्यम से आठ झांकियां भी बनवाई गई हैं। गुरु नानकदेव चौराहा स्थित कालिका माता मंदिर पर मुख्य रथ के आगमन पर पुजारी विकास भट्ट के आचार्यत्व तथा हरिओम राठौड़ एवं पप्पू गुप्ता मित्र मंडल के तत्वावधान में शिव-शक्ति मिलन होगा। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

शिवडोला को सफल बनाने का आह्वान

समिति संरक्षक मनोहर भावसार, जगदीश डंडीर, बबलू पाल, रमेश सेठ (फटफटी), विपिन गौर, लोकेंद्रसिंह रावत, दीपक डंडीर, अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, उपाध्यक्ष गुलाबचंद भावसार, राजेश धारे, राजेश भावसार (टेंट), कृष्णपालसिंह राठौर, डॉ. मोहन भावसार, कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण महाजन, श्याम महाजन केमिस्ट, श्याम महाजन कालू, सचिव विनीत महाजन, रवि धारे, आशीष मल्लीवाल, हरिओम राठौड़, कमलजीतसिंह गांधी, कल्याण भावसार, रणजीतसिंह डंडीर, सहसचिव नीरज भावसार सन्नी, राजू जैन, राजेंद्र पटेल, नाना यादव, चेतन भावसार, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार लाला, सुनील भावसार, जितेंद्र भावसार, रोहित भावसार तथा पुजारी पं. राजू महाराज पगारे सहित समिति सदस्यों ने समस्त श्रद्धालुओं से शिवडोले में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

गतका, भंगड़ा और गिद्दा रहेंगे विशेष आकर्षण

शिवडोला मार्ग पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने स्थायी मंच के माध्यम से खालसा युद्ध कला गतका तथा पंजाब के पारंपरिक नृत्य भंगड़ा एवं गिद्दा की रोमांचक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समिति सचिव एवं पंजाबी साहित्य अकादमी भोपाल के क्षेत्रीय समन्वय संयोजक सरदार कमलजीतसिंह गांधी ने बताया कि पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सरदार इंद्रजीतसिंह खनूजा एवं श्री गुरु सिंघ सभा खरगोन के नेतृत्व में यह प्रस्तुति होगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा व अनुशासन के लिए विशेष अपील

– शिवडोले में झांकी, अखाड़े एवं साउंड सिस्टम पर जातिगत स्लोगन अथवा ब्रह्मलीन व्यक्तियों की फोटो न लगाएं।
– शिवडोला मार्ग पर स्वागत मंच लगाने एवं गुलाल उड़ाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
– सेवा मंचों से पानी के पाउच एवं केले के वितरण पर रोक रहेगी।
– शिवडोले में शराब पीकर आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
– साउंड सिस्टम से अश्लील, आपत्तिजनक एवं फिल्मी गीतों के प्रसारण पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी।
– मुख्य झांकी से भांग, शकर एवं सूखे मेवों से निर्मित करीब 12 क्विंटल प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
– श्रद्धालु स्वर्ण आभूषण पहनकर एवं अत्यधिक नगद राशि लेकर न आएं।
– श्रद्धालु अपने मोबाइल एवं सामान का विशेष ध्यान रखें तथा जेबकतरों से सावधान रहें।
– चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने समस्त व्यापारी संगठनों से शिवडोला दिवस पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शिवडोले में शामिल होने का आह्वान किया है।
– शिवडोले का डिजियाना केबल नेटवर्क के चैनल नंबर 97, डिजियाना विजन न्यूज के चैनल नंबर 95 के साथ ही यू-ट्यूब एवं फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

झांकियों में दिखेंगे पौराणिक एवं धार्मिक दृश्य

– श्री सिद्धनाथ महादेवजी का मुख्य रथ
– श्री महाकालेश्वर मंदिर, कुंदा तट
– श्री महाबलेश्वर मंदिर, बांकी माता
– श्री बड़घाटेश्वर महादेव मंदिर, रघुवंशी समाज
– ज्योतिनगर उत्सव समिति
– श्री महाकाल सेना, टवड़ी मोहल्ला
– हाथी द्वारा इत्र वर्षा, रतलाम
– हाथी पर मन महेश स्वरूप महाकाल
– अंबे माता, पाटीदार समाज समिति
– श्रीकृष्ण-सत्यभामा रथ, रतलाम
– नरकासुर झांकी, रतलाम
– श्री संत सिंगाजी, गवली समाज, कसरावद
– श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, अघोरी ग्रुप
– हिंद रक्षक साईंनाथ कॉलोनी मित्र मंडल
– सीताराम सेना-काल सेना, आनंदनगर
– किंग कोबरा संगठन, सुतार गली
– श्री आशापूर्णेश्वर महादेव, आशाधाम
– श्री कुबरेश्वर महादेव, जुलवानिया रोड
– श्री रामेश्वर महादेव, चमेली की बाड़ी
– हिंदू युवा संगठन, खरगोन
– कोयला मोची समाज समिति, खरगोन
– समस्त मोतीपुरा संगठन
– आदेश मित्र मंडल, गोशाला मार्ग
– कहार-मांझी समाज समिति
– मां चामुंडा सेना, भोकपुरा
लोकनृत्यों का रहेगा आकर्षण
– गौरिल्ला नृत्य दल, राजगढ़, धार
– शिव-पार्वती अघोरी नृत्य, राजगढ़, धार
– संजय नाइक नृत्य दल, इंदौर
– श्री हरिदास डांस एंड आर्ट ग्रुप, धार
– भंगड़ा एवं गिद्दा नृत्य, दिल्ली
– आदिवासी लोकनृत्य दल
– मयूर नृत्य, सांवरिया ग्रुप, इंदौर
– गणगौर नृत्य, सांवरिया ग्रुप, इंदौर
– देशभक्ति नृत्य, सांवरिया ग्रुप, इंदौर
– कालबेलिया नृत्य, सांवरिया ग्रुप, इंदौर
अखाड़ों में होगा शौर्य प्रदर्शन
– वीर बजरंगी अखाड़ा, दामखेड़ा
– गतका अखाड़ा, श्री गुरु सिंघ सभा, खरगोन
– हिंदू युवा संगठन, बड़घाटेश्वर मंदिर
नगाड़ा-ढोल-ताशा बढ़ाएंगे उत्साह
– रुद्राक्ष मित्र मंडल-21 नगाड़े
– नवग्रह ढोल-ताशा पार्टी, तालाब चैक
– मां भवानी ढोल-ताशा पार्टी, खंडवा
भजन मंडलियां देंगी भक्तिमय प्रस्तुतियां
– श्री ओम गुरु म्यूजिकल ग्रुप, बड़गांव
– संजय नाइक भजन पार्टी, इंदौर

शिवभक्तों के सेवक – सेवा मंचों से मिलेगा विविध व्यंजनों का प्रसाद (29 अगस्त तक प्राप्त प्रविष्ठियों के अनुसार)
सेवा मंच: भोग – स्थान

0 प्रफ्फुल गुप्ता: सेवफल – भावसार मोहल्ला
0 राठौर श्री टेंट: मिर्ची भजिया – मुरली मनोहर मंदिर
0 श्री सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज: मिर्ची भजिया – सिद्धनाथ द्वार
0 पाटीदार दूध डेयरी: केसरिया दूध – महाराणा प्रताप चैराहा
0 श्री ट्रेडर्स: खोपरा पाक – महाराणा प्रताप चैराहा
0 भोले मित्र मंडल: भेल, बर्फ गोला – महाराणा प्रताप चैराहा
0 टेंट हाउस परिवार: खिचड़ी – डायवर्शन रोड
0 नवरत्न मार्बल: चना मसाला – सीतावल्लभ गेट
0 चौहान बिल्डिंग मटेरियल: चाय – सीतावल्लभ गेट
0 मां रेणुका ग्रुप: आलूबड़ा – सीतावल्लभ गेट
0 लवकुश पावरलूम: फलिहारी मिक्चर – न्यू राधावल्लभ
0 रुद्राक्ष मित्र मंडल: आइसक्रीम – न्यू राधावल्लभ गेट
0 शंभू सेना संगठन: ककड़ी- आरती टॉकिज के पास
0 धनगर भारुड़ समाज: नमकीन छाछ – आरती टॉकिज के पास
0 श्री सालासर युवा संगठन: जलजीरा – आरती टॉकिज के पास
0 विनोद ठेकेदार मित्र मंडल: ककड़ी – गौरीधाम गेट
0 अल्ट्राटेक सीमेंट, गोयल सरिया: साबुदाना खिचड़ी – केएम हार्डवेयर
0 कुमावत मारू समाज: फलिहारी मिक्चर – डायवर्शन रोड
0 एमआर मित्र मंडल: फलिहारी खिचड़ी – विराज  के पास
0 त्रिशुलधारी मित्र मंडल: नमकीन छाछ – बीएसएनएल के सामने
0 कोली समाज सेवा समिति: भेल – बीएसएनएल के सामने
0 बच्चा यादव मित्र मंडल: मिर्ची भजिया – पीडब्ल्यूडी गेट
0 बाणेश्वरी युवा परिषद: आलू चिप्स, फिंगर – सर्किट हाउस
0 महा नर्मदा सेवा संगठन: मिर्ची भजिया – देवी अहिल्या परिसर
0 परफेक्ट परिवार: जीरा पापड़ – पीडब्ल्यूडी गेट
0 मुक्तेश्वर महादेव मंदिर: ककड़ी – डायवर्शन रोड
0 श्री हंस कृपा मोबाइल: बिस्किट – चमेली की बाड़ी
0 बाबा मित्र मंडल: आलूबड़ा – गायत्री मंदिर तिराहा
0 निमाड़ मोटर्स: नमकीन पूड़ी, मिर्ची – गायत्री मंदिर तिराहा
0 कहार माझी समाज: सेवफल – एसडीओपी ऑफिस के सामने
0 अभिभाषक संघ एवं न्यायिक परिवार: बूंदी – सुंदरम तिराहा
0 सियाराम भक्त मंडल, स्वाति पान: फल – फव्वारा चौक
0 श्री श्याम रसोई भंडारा: वेज पुलाव – फव्वारा चैक
0 चंदन वंदन महाकाल सेवा समिति: हलवा – श्रीराम मंदिर के पास
0 भारत मेडिकल: भजिया – बस स्टैंड
0 महाकाल सेवा समिति: खिचड़ी – बस स्टैंड खंडवा रोड
0 भीलट बाबा ग्रुप: ककड़ी – गौर पम्प के सामने
0 महाकाल के दीवाने: पोहा – खंडवा रोड कार्नर
0 खाद-बीज एसोशिएसन: बूंदी  – बस स्टैंड
0 रिंकुजी मित्र, जय मातादी फ्रुट: ज्यूस – टाउन हाल
0 जेएमडी सोलर सॉल्यूशन: साबूदाना खिचड़ी – सब्जी मंडी गेट
0 संघटन मित्रा मंडल – मिर्च भजिये – टाउन हाल
0 राजेंद्रसिंह राठौर मित्र मंडल: आलूबड़ा – जनता टी स्टॉल
0 हरिओम ऑटो व व्यापारी संघ: चना रोस्ट – गुरु नानकदेव चैराहा
0 इंजी. नितिन मालवीय मित्र मंडल: मिर्च भजिया – गुरु नानकदेव चैराहा
0 सेवा संगठन: शरबत – सराफा बाजार
0 राणा मित्र मंडल: मक्खन बड़ा, खिचड़ी – झंडा चैक

शीतल पेयजल सेवा मंच.…

0 सद्भावना मंच, अजीजुद्दीन शेख – हैदर मस्तान
0 करणी सेना परिवार – महाराणा प्रताप चौराहा
0 टेंट हाउस परिवार – बिरला मार्ग कार्नर
0 चौहान बिल्डिंग मटेरियल – सीतावल्लभ गेट
0 अमृता नमकीन – न्यू राधावल्लभ
0 पहर चिल्ड वॉटर – न्यू राधावल्लभ
0 दशा श्रीमाली समाज – डायवर्सन रोड
0 मुक्तेश्वर महादेव रू – डायवर्शन रोड
0 बाबा मीडिया, सिंधिया फैंस – आरती टॉकिज
0 शंभू सेना – आरती टॉकिज
0 एमआर मित्र मंडल – भूमि विकास बैंक के पास
0 ऑक्सी प्लस व निर्मल चिल्ड वॉटर: पानी – डायवर्शन रोड
0 कुशवाह समाज युवा – ओजोन के पास
0 श्री योग वेदांत सेवा समिति – टीवीएस के पास
0 वंदे मातरम् युवा संगठन – श्रीनाथ कॉलोनी गेट
0 पटवा परिवार – गायत्री मंदिर तिराहा
0 श्री योग वेदांत सेवा समिति – पुराने एसपी ऑफिस के सामने
0 सियाराम भक्त मंडल –  बस स्टैंड
0 विशेष शर्मा मित्र मंडल – फव्वारा चौक
0 चंदन वंदन अभिनंदन –  बस स्टैंड
0 खाटू श्याम सेवक परिवार – दाता द्वार
0 शीतल राठौर – गौर पम्प के सामने
0 बर्फानी मित्र मंडल – नपा के सामने
0 सेवा संगठन – सराफा बाजार

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook