बुधवार, 7 अक्टूबर, 2026
देश • रविवार, 4 अक्टूबर, 2026

अचानक जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर, मरीजों की सुविधाओं से लेकर सफाई तक परखी व्यवस्था

इम्तियाज खान 7089020186
संपादक / रिपोर्टरइम्तियाज खान 7089020186


NRC का रेनोवेशन जल्द पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश, SNCU में भर्ती बच्चों की सुविधाओं की ली जानकारी; औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हलचल

स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वानी। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर जयति सिंह रविवार को अचानक अस्पताल पहुंचीं। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ मरीजों और भर्ती बच्चों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति भी परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

NRC का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) के रेनोवेशन कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शेष कार्यों की जानकारी लेते हुए काम को जल्द पूरा करने और निर्धारित समय पर हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर पोषण एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

SNCU में भर्ती बच्चों की सुविधाओं की पड़ताल

कलेक्टर ने SNCU वार्ड पहुंचकर भर्ती बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बच्चों की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सफाई व्यवस्था पर भी फोकस

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिलना भी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारों पर अमल का भरोसा दिलाया।

img 20261004 wa00127907598752170445343
img 20261004 wa00108530134457962596810
img 20261004 wa00112479097845755689825
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook