शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
आस्था • शुक्रवार, 4 सितंबर, 2026

सद्भाव और आस्था: दीपक पाटीदार के निवास पर पहुंची वीर जहांगीर गोगा देव जी की छड़ी, हुआ भव्य स्वागत

मनीष शर्मा 9826646557
संपादक / रिपोर्टरमनीष शर्मा 9826646557

स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वाह। परंपरा और सामाजिक सद्भाव को संजोते हुए इस वर्ष भी गुरुवार को वाल्मीकि समाज द्वारा स्थापित वीर जहांगीर गोगा देव जी की पवित्र छड़ी का आगमन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता दीपक पाटीदार के महेश्वर रोड स्थित निवास पर हुआ।
छड़ी के आगमन पर दीपक पाटीदार एवं उनके परिवार जनों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गोगा देव जी की छड़ी का पूजन-अर्चन व आरती की। तत्पश्चात भगवान को प्रसादी का भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान वातावरण गोगा देव जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
धार्मिक आयोजन के अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाल्मीकि समाज से मनोहर दुलगज, गोपाल गोहर, राजू गोहर सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल हुए।
साथ ही आयोजन में राजेंद्र साद, वासु जोशी, रवि जैन, चंद्रपाल सिंह तोमर, दीपक भारद्वाज, बादल, पवन सिंघल, रोमेश विजयवर्गीय, विजय सोनी और बाबूलाल अग्रवाल, लक्ष्मीचंद अमई, विनीत छाजेड़, सुभाष कांसल, महेंद्र पाटीदार, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराकर दर्शन लाभ लिया और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook