स्कूली विद्यार्थी, सीआईएसएस जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी व नपाकर्मी भी शामिल हुए
स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वाह। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, एसडीएम सत्यनारायण दर्रे, एसड़ीओपी अर्चना रावत, टीआई राजेंद्र बर्मन, सीएमओ कुलदीप किशुंक, बीईओ रेवाराम वर्मा, बीआरसी मेवाराम बर्मन सहित जनप्रतिनिधि, सीआईएसएफ जवान, पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी तिरंगा लेकर चल रहे थे।
यात्रा सीआईएसएफ गेट नागेश्वर मन्दिर से प्रारंभ होकर एमजी रोड़, मुख्य चौराहा,जय स्तंभ चौराहा, महेश्वर रोड़ होते हुए नगर पालिका पहुंची। यात्रा का विभिन्न जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जिसमे सैकड़ो तिरंगा लहराते हुए पैदल चल रहे थे। शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष गूंजे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में देश के प्रति गर्व, एकता और समर्पण की भावना का उत्सव है। कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान महामंत्री रूपसिंह रावत, महेंद्र अमई, रोमेश विजयवर्गीय, रवि एरन, राजू राठौड़, मिक्की चौहान, निखलेश खंडेलवाल, अधिश सोनी सहित नपा कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।


